छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: “बेटे की संदिग्ध मौत, इंसाफ की मांग लेकर SP ऑफिस पहुँची माँ”, बोली – हमें इंसाफ चाहिए,

By kadwaghut|02 Feb 2026, 8:25 PM
f X W

राजनांदगांव। एक माँ का दर्द आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय की चौखट पर छलक पड़ा। अपने बेटे की रहस्यमयी मौत के बाद न्याय की आस लगाए माँ हाथ में आवेदन लिए एसपी ऑफिस पहुँची और अधिकारियों से गुहार लगाई कि “बेटे की संदिग्ध मौत, इंसाफ की मांग, हमें इंसाफ चाहिए।”

पीड़िता माँ ने बताया कि उसका बेटा बीते वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया था। शुरुआत में मामले को सामान्य बताने की कोशिश की गई, लेकिन परिजनों को शुरू से ही इस मौत पर संदेह रहा। माँ का कहना है कि उसके बेटे की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश और हत्या है।

“मेरा बेटा मेहनत करता था

एसपी कार्यालय में भावुक होकर माँ ने कहा कि उसका बेटा सीधा-सादा था, मेहनत कर परिवार का सहारा बना हुआ था। लेकिन अचानक उसकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक न तो निष्पक्ष जांच हुई और न ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई।

आवेदन देकर मांगी दोबारा निष्पक्ष जांच

माँ ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन सौंपते हुए मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कानून के कठघरे में खड़ा किया जा सके।

“जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, चैन से नहीं बैठूंगी”

आँखों में आँसू और आवाज़ में दर्द लिए माँ ने कहा –

जब तक मेरे बेटे के हत्यारे को सज़ा नहीं मिलेगी, तब तक मैं चुप नहीं बैठूंगी।”

देखे वीडियों …..

READ ALSO  धमतरी में पेयजल सुरक्षा का बड़ा अभियान, 3,110 जल बहिनियां कर रहीं पानी की जांच

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: जन्म छिपाने की नीयत से हैवानियत ! रेलवे ट्रैक पर कटा मिला नवजात बालक का शव….. चलती ट्रेन से फेंके जाने की आशंका, अज्ञात आरोपी पर FIR

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins