उत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी के टॉपर्स के लिए बड़ा तोहफा, CM योगी देंगे सम्मान के साथ ₹1 लाख की राशि

By Admin|28 May 2026, 9:52 AM
f X W

लखनऊ 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 जून को यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, सीआईएससीई एवं संस्कृत बोर्ड से 10th 12th क्लास में टॉप-10 में जगह पाने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार की ओर से मेधावी छात्र के साथ ही उनके एक अविभावक को बुलाया गया है। कुल 223 टॉपर छात्र एवं उनके अविभावक इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बोर्ड के अनुसार टॉपर्स की संख्या

सभी बोर्ड को मिलाकर उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की ओर से कुल 223 छात्रों का सम्मान किया जायेगा। बोर्ड्स के अनुसार टॉपर्स की संख्या निम्नलिखित है-

बोर्ड     10th क्लास टॉपर     12th क्लास टॉपर
यूपी बोर्ड     115     23
संस्कृत बोर्ड     11     10
सीआईएससीई     22     11
सीबीएसई     13     18
क्या मिलेगी प्राइज मनी

आपको बता दें कि राज्य सरकार की ओर से सभी मेधावी छात्रों को 1 लाख रुपये, टैबलेट एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।

जिला स्तर पर भी स्टूडेंट्स को किया जाएगा सम्मानित
राज्य स्तर के अलावा जिला स्तर पर भी छात्रों को सम्मानित किया जायेगा। राज्य के सभी जिलों के लिए टॉप-10 में जगह पाने वाले कुल 1459 स्टूडेंट्स का चयन किया गया है। इन सभी स्टूडेंट्स को 21 हजार रुपये, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। आपको बता दें कि टॉपर्स की धनराशि को सीधे उनके खाते में भेजा जायेगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेंद्र देव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को कार्यक्रम को सही तरीके से आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा और इसका लाइव प्रसारण सभी जिला मुख्यालयों पर कराया जाएगा। सभी टॉपर स्टूडेंट्स को लखनऊ में कार्यक्रम में पहुंचने के लिए 31 मई को शाम 5 बजे तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

READ ALSO  बम धमकी से इंदौर में मचा हड़कंप, दिलजीत दोसांझ के शो और तीन स्कूलों को उड़ाने की धमकी
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button