छत्तीसगढ़

CG : मत्स्य पालन के जरिए ग्रामीणों को रोजगार, अतिरिक्त आमदनी होगी …

By kadwaghut|17 Sep 2026, 12:22 PM
f X W

खैरागढ़ l जिले में मौसमी तालाबों के बेहतर उपयोग के साथ मत्स्य कृषकों की आमदनी बढ़ाने स्पॉन संवर्धन को बढ़ावा दिया जा रहा है। मत्स्य पालन योजना के तहत वर्ष 2026-27 में आधा हेक्टेयर के मौसमी तालाबों में स्पॉन संवर्धन के लिए जिले के कुल 12 मत्स्य किसानों का चयन किया गया है, जिनमें अनुसूचित जाति वर्ग का एक और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 11 किसान शामिल हैं।

प्रत्येक हितग्राही को स्पॉन संवर्धन और आवश्यक आदान सामग्री खरीदने के लिए 30 हजार रुपए की सहायता दी गई है। योजना की खासियत है कि कृषक स्पॉन संवर्धन के जरिए अपने स्तर पर गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज तैयार कर सकेंगे। तैयार बीज का उपयोग अपने तालाबों में मछली पालन के लिए करने के साथ अतिरिक्त बीज को बेचकर आय का एक और जरिया तैयार किया जा सकेगा। बेहतर गुणवत्ता के मत्स्य बीज से मछलियों की वृद्धि और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे मौसमी तालाबों का उपयोग भी बढ़ेगा और मत्स्य पालन के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार व अतिरिक्त आमदनी के अवसर तैयार होंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  हर गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’ की शुरुआत, ग्रामीण तय करेंगे ‘विकसित ग्राम पंचायत’ की दिशा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins