छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : रजत महोत्सव पर मोहला में रक्तदान शिविर 11 सितम्बर को

By kadwaghut|10 Sep 2025, 7:57 PM
f X W

– जनसामान्य से शिविर में सहभागिता की अपील

            मोहला । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत महोत्सव वर्ष के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन 11 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मोहला के अस्पताल परिसर में आयोजित किया जा रहा है। 

        रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष ने बताया कि यह शिविर रजत महोत्सव वर्ष के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जन जागरूकता को बढ़ाना एवं  अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय कार्य से जोड़ना है। सीएमएचओ डॉ. विजय खोबरागड़े ने बताया कि रक्तदान महादान है।18 से 65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। उन्होंने बताया कि रक्तदाता का न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम और हीमोग्लोबिन स्तर कम से कम 12 ग्राम होना चाहिए। एक बार में लगभग 350 मि.ली. रक्त सुरक्षित रूप से लिया जा सकता है। शिविर के दौरान सभी इच्छुक रक्तदाताओं की पूर्व स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों से ही रक्त लिया जाएगा। रक्तदान करने वाले सभी व्यक्तियों को रेडक्रॉस की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

        अधिकारियों ने जनसामान्य, युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवियों से अपील की है कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान कर जरूरतमंद को जीवनदान देने का कार्य करें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  NEP 2020 के तहत तय होगा स्कूली बस्तों का वजन? बाल आयोग की सिफारिश

Related Articles

2

Back to top button