advertisement
देश

केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे देहरादून, आज विधानमंडल दल की बैठक में होगा नए सीएम का चुनाव

मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री को लेकर शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होगी। प्रदेश पार्टी कार्यालय में अपराह्न तीन बजे बैठक होगी।

केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर देहरादून पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का नया मुखिया विधायक मंडल दल की बैठक में चुना जाएगा।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि नया सीएम जो भी होगा, वह पार्टी का सिपाही होगा।

सियासी संकट के कारण हटे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के त्यागपत्र दिए जाने की वजह से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सांविधानिक संकट खड़ा न हो, इसे देखते हुए प्रदेश हित में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया। शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे इस्तीफा सौंपा गया। 

विधायकों को भेजी सूचना
पार्टी ने सभी विधायकों को सूचना भेज दी है। सभी विधायकों को अपराह्न तीन बजे तक पहुंचने को कहा गया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के मुताबिक सभी विधायकों को पत्र भेजा गया है।

इस्तीफा नहीं देते तो सांविधानिक संकट पैदा हो जाता ः त्रिवेंद्र सिंह रावत
बता दें कि तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफा नहीं दिया होता तो इससे सांविधानिक संकट पैदा हो जाता। कुछ राज्यों में कोविड के कारण उपचुनाव में देरी हुई। परिस्थितियों ने इस स्थिति को जन्म दिया है। आज की विधानसभा बैठक में नए मुख्यमंत्री चुने जाएंगे।

Ro No. 13121/ 6 Ro No. 13119/ 8
Ro No. 13121/ 6
Ro No. 13119/ 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button