मध्य प्रदेश

सेक्सटॉर्शन पर ध्यान दें: मध्य प्रदेश में बढ़ते मामले, ऑनलाइन धमकियों से खतरा

By Admin|27 Nov 2025, 9:41 AM
f X W

भोपाल 

ऑनलाइन अपराध ‘सेक्सटॉर्शन’ (sextortion) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। पुलिस ने पिछले कुछ महीनों में अपराधी फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और अश्लील वीडियो कॉल का सहारा लेकर लोगों को धमकाकर पैसे ऐंठ रहे हैं।

जानें क्या है ‘सेक्सटॉर्शन’ (sextortion)

सेक्सटॉर्शन वह अपराध है, जिसमें बदमाश किसी की निजी या आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसे या अन्य फायदे मांगते हैं।

sextortion से कैसे बचें?

अनजान लोगों से निजी फोटो या वीडियो साझा न करें।

संदिग्ध वीडियो कॉल, लिंक या प्रोफाइल को तुरंत ब्लॉक करें।

ब्लैकमेलर को पैसे न भेजें, इससे धमकियां बढ़ती हैं।

सभी सबूत सुरक्षित रखें और तुरंत पुलिस में शिकायत करें।
sextortion की शिकायत कहां करें?

भोपालसाइबर क्राइम हेल्पलाइन: 9479990636 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन: 1930

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बिहार के किसानों और युवाओं के लिए खुशखबरी, औरंगाबाद में बनेगा कृषि महाविद्यालय; आधुनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

Related Articles

Back to top button