मध्य प्रदेश

एक भारत – श्रेष्ठ भारत अंतर्गत राज्य के बच्चे नागालैंड के शैक्षणिक भ्रमण पर

By Admin|23 Nov 2025, 9:06 PM
f X W

मध्यप्रदेश के पेयरिंग स्टेट के रूप में मणिपुर और नागालैंड का चयन

भोपाल 
प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत संचालित 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' गतिविधि के अंतर्गत भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग के 14 जिलों के बच्चों का दल नागालैंड राज्य के शैक्षणिक भ्रमण के लिये भोपाल से रवाना हो गया है। अपर संचालक परियोजना श्रीमती मनीषा सेतिया ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। बच्चों के द्वारा नागालैंड राज्य की संस्कृति का अध्ययन करते हुए वहाँ की शैक्षणिक गतिविधियों का भी अवलोकन किया जाएगा। केन्द्र सरकार की 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' योजना इस उद्देश्य से संचालित की जा रही है कि एक राज्य के विद्यार्थी दूसरे प्रदेश में भ्रमण कर शैक्षणिक गतिविधियों, विविध संस्कृतियों और आयोजनों में सहभागिता करें।

शिक्षण सत्र वर्ष 2025-26 में मध्यप्रदेश के लिए 'पेयरिंग स्टेट' के रूप में मणिपुर और नागालैंड का चयन किया गया है। आगामी माह में प्रदेश के जिलों के 110 विद्यार्थी और चयनित शिक्षकों को नागालैंड राज्य का भ्रमण कराया जाएगा।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  MP Power Update: प्रदेश में बिजली आपूर्ति सुधारने की तैयारी तेज, मंडीदीप GIS स्टेशन 80% तैयार; कई जिलों में काम पूरा

Related Articles

2

Back to top button