छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

01 फरवरी को दो पालियों में होगी छत्तीसगढ़ TET-26 परीक्षा

By kadwaghut|12 Jan 2026, 9:29 PM
f X W

– छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-26) को लेकर व्यापम ने जारी किए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

– परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटे पूर्व पहुंचना होगा केंद्र, फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के साथ करना होगा फिस्किंग एवं सत्यापन

         मोहला । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर के निर्देशानुसर   छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-26) का आयोजन 01 फरवरी 2026 को दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली में प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु लगभग 1 लाख 19 हजार अभ्यर्थी तथा द्वितीय पाली में माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु लगभग 2 लाख 5 हजार अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
       यह परीक्षा राज्य के 20 जिलों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के सुचारु संचालन एवं परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापम द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन करने, परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटे पूर्व केंद्र पर पहुंचने तथा फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के साथ फिस्किंग एवं सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा, जिसके अनुसार प्रथम पाली के लिए प्रातः 9 बजे एवं द्वितीय पाली के लिए दोपहर 2.30 बजे प्रवेश बंद होगा।
         परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनने, साधारण बिना पॉकेट स्वेटर (हल्के रंग की बाध्यता नहीं) की अनुमति, चप्पल पहनने तथा धार्मिक-सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश की व्यवस्था की गई है। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण, घड़ी, पर्स, बेल्ट, टोपी, आभूषण आदि प्रतिबंधित रहेंगे। अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थियों को केवल काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन लाने की अनुमति होगी। यह सभी निर्देश परीक्षार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

READ ALSO  CG DigiVarsity Portal: बीटेक और बी फार्मेसी के छात्रों के लिए पोर्टल खुला, जानें पूरी जानकारी
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button