छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : पिता ने अपनी 7 साल की मासूम बेटी को बनाया हवस का शिकार, रक्षक चाचा ने दबाया मामला …

By kadwaghut|18 Jul 2026, 1:13 PM
f X W

भिलाई । भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी ही 7 वर्षीय बेटी के साथ अनाचार की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में न केवल पिता की दरिंदगी सामने आई है, बल्कि परिवार के एक जिम्मेदार सदस्य की असंवेदनशीलता भी उजागर हुई है, जिसने न्याय दिलाने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की।

​पहली बार मार्च में हुई थी दरिंदगी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता ने अपनी मासूम बेटी के साथ पहली बार मार्च महीने में घिनौनी हरकत की थी। उस समय डरी-सहमी बच्ची ने रोते हुए पूरी आपबीती अपनी मां को बताई थी। पिता की हरकत के बाद से बच्ची इतनी दहशत में थी कि उसे देखते ही वह सहमकर अपनी मां से लिपट जाती और रोने लगती थी।

​पुलिसकर्मी चाचा ने की मामले को दबाने की कोशिश

पीड़ित मां ने हिम्मत दिखाते हुए सबसे पहले अपने देवर को इस घटना की जानकारी दी, जो पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत है। मां को उम्मीद थी कि पुलिस में होने के नाते उसका देवर कानून का साथ देगा और उसकी बेटी को इंसाफ दिलाएगा। लेकिन, परिवार की बदनामी के डर से उस पुलिसकर्मी चाचा ने अपनी ड्यूटी और नैतिकता को ताक पर रखकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। उसने भाभी को भरोसा दिलाया कि वह अपने भाई को समझा देगा और उसे सुधारने का मौका देगा। आरोपी से माफी भी मंगवाई गई और उसे परिवार से दूर भेजने का झूठा वादा किया गया।

READ ALSO  हरित ऊर्जा से निवेश तक छत्तीसगढ़ की नई उड़ान, CM साय ने पुस्तक का किया लोकार्पण

​दूसरी बार घटना होने पर मां ने दर्ज कराई FIR

पुलिसकर्मी देवर के बहकावे में आकर मां ने उस समय तो चुप्पी साध ली, लेकिन आरोपी की दरिंदगी कम नहीं हुई। कुछ समय बाद जब आरोपी ने दोबारा अपनी बेटी के साथ वारदात को अंजाम दिया, तो मां का धैर्य टूट गया। वह तुरंत स्मृति नगर थाना पहुंची और अपने पति के खिलाफ सख्त शिकायत दर्ज कराई।

​आरोपी पिता गिरफ्तार, भेजा गया जेल

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। फिलहाल, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश है और पुलिसकर्मी चाचा की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button