मध्य प्रदेशराज्‍य

मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, सीधी-भोपाल समेत 7 जिले रेड जोन में

By Admin|01 Sep 2026, 9:31 PM
f X W

 भोपाल

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों में उत्तर ओडिशा और झारखंड के रास्ते पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसके साथ ही दक्षिण गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक मजबूत ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस सिस्टम के असर से बुधवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी मप्र के सीधी, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, सिवनी, मंडला और पन्ना जिलों में अति भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम समेत 13 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा के आसार हैं। राजधानी भोपाल, सीहोर और राजगढ़ समेत मध्य क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  विदिशा में पटाखा मंडी में आग से मचा हड़कंप, दो बाइक और स्कूटर समेत चार दुकानें राख; जनहानि टली

Related Articles

2

Back to top button