छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : फुटबॉल में पीयूष का राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन…

By kadwaghut|07 Sep 2026, 11:33 AM
f X W

डोंगरगांव | पीएम स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव के खिलाड़ी पीयूष चौरे ने फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 26वीं स्कूल गेम्स की राज्य स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। प्रतियोगिता 6 से 9 सितंबर तक रायपुर में आयोजित हो रही है।

पियूष प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंच चुके हैं। लगातार अभ्यास, खेल के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर मिली इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्राचार्य भारतलाल देवांगन, खेल शिक्षक हारून कुरैशी सहित समस्त शिक्षकों ने पियूष के उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। विश्वास जताया कि पियूष अपने शानदार खेल से विद्यालय व डोंगरगांव का नाम रोशन करेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा सेतु ने आसान की राह, घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र ...

Related Articles

2

Back to top button