छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित करने के लिए सूर्यसभा का आयोजनसूर्यसभा में दी जा रही योजना की जानकारी

By kadwaghut|15 Dec 2025, 9:12 PM
f X W


राजनांदगांव । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए जिले में जनमानस को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। अक्षय ऊर्जा के स्रोत अंतर्गत सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल से मुक्ति के लिए जनसामान्य को प्रेरित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में सूर्यसभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत आने वाले ग्राम भेड़ीकला, टेड़ेसरा, सोमनी, तिलई, पदुमतरा, धर्मापुर, महरूमखुर्द, जोरातराई, सुकुलदैहान, भर्रेगांव में सूर्यसभा का आयोजन किया गया। सूर्यसभा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई और नागरिकों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान 44 ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए पंजीयन कराया। जिसमें 23 ग्रामीणों ने वेंडर का चयन किया। ग्राम पंचायत भेड़ीकला में 10 ग्रामीणों ने पंजीयन कराया। इसमें 8 ग्रामीणों ने वेंडर का चयन किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : 3 उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन शुरू; 16 नवंबर अंतिम तारीख ....

Related Articles

2

Back to top button