उत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी विधान परिषद चुनाव: मतगणना से ठीक एक दिन पहले बड़ा बदलाव, आईएएस अभय को पर्यवेक्षक पद से हटाया

By Admin|26 Oct 2026, 9:54 PM
f X W

लखनऊ
अधिकारी अभय (यूपी कैडर, 2007 बैच) को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी से मुक्त कर रिजर्व में भेज दिया है। उनकी जगह आईएएस अधिकारी प्रकाश बिंदु (यूपी कैडर, 2009 बैच) को नया पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। आयोग की ओर से इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र जारी किया गया है। इसमें प्रकाश बिंदु को मतगणना के मद्देनजर तत्काल आवंटित निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचने का निर्देश देने को कहा गया है। गोरखपुर-फैजाबाद मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना 27 अक्तूबर 2026 को होनी निर्धारित है।

बता दें कि भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने अभय सिंह की शिकायत आयोग में की थी। देवेंद्र प्रताप सिंह ने अभय सिंह को खनन घोटाले में सीबीआई जांच के दायरे में होने की हटाने की मांग की थी। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी अभय सिंह को हटाने की मांग की थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2007 बैच के आईएएस अभय को प्रेक्षक ड्यूटी से अवमुक्त कर रिजर्व में रखे जाने की जानकारी दी। साथ ही नवनियुक्त प्रेक्षक प्रकाश बिंदु को मंगलवार को मतगणना के लिए निर्वाचन क्षेत्र में तत्काल रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। आयोग के पत्र के अनुसार, पर्यवेक्षक की नियुक्ति में बदलाव के अलावा पहले जारी पत्र में उल्लिखित अन्य नियम और शर्तें यथावत रहेंगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  विभिन्नता की समृद्ध विरासत भारत की वैश्विक पहचान : राज्यपाल पटेल

Related Articles

2

Back to top button