मध्य प्रदेश

जबलपुर :ग्राम पंचायत सचिवों की करतूत पर कार्रवाई, NOC के लिए रिश्वत मांगते पकड़े गए

By Admin|13 Nov 2025, 3:43 PM
f X W

बालाघाट
 लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। जनपद पंचायत परसवाड़ा की ग्राम पंचायत खरपड़िया सचिव और ग्राम पंचायत उकवा के प्रभारी सचिव योगेश हिरवाने को ग्राम पंचायत उकवा के सामने में रोड पर अंकुश पिता संतोष चौकसे से 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया।

लोकायुक्त टीम ने सचिव को गिरफ्तार कर बैहर ले जाया गया है। शिकायतकर्ता अंकुर चौकसे की माने तो शासन के द्वारा एक डिसमिल का पट्टा दिया गया है, जो आबादी जमीन का है। मेरे द्वारा भवन निर्माण किया जाना था जिसके लिए मैं ग्राम पंचायत उकवा से एनओसी मांगना चाह तो ग्राम पंचायत उकवा के प्रभारी सचिव योगेश हिरवाने के द्वारा मुझे 200000 लाख रुपये की मांग की गई थीं।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  भोपाल में 6 अक्टूबर को जुटेंगे 20 हजार युवा, CM मोहन यादव बताएंगे AI-रोबोटिक्स और रोजगार का रोडमैप

Related Articles

Back to top button