छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण…

By lokesh sharma|13 Nov 2025, 11:31 AM
f X W

नर्मदा, महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने 8 नवंबर को जंगलपुर में शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि, पर्यावरण एवं जैविक विज्ञान से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी देना था। विद्यार्थियों ने मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक प्रक्रिया का अवलोकन किया। बताया गया कि किस प्रकार नियंत्रित तापमान, नमी और स्वच्छ वातावरण में मशरूम की फसल तैयार की जाती है। उसमें प्रयोग होने वाले जैविक माध्यमों की भूमिका क्या होती है।

Advertisement
Advertisement

विद्यार्थियों को वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की विधि और उसकी मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में वैज्ञानिक भूमिका के बारे में भी बताया गया। यह भी सीखा कि इन जैविक उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की प्रक्रिया में गुणवत्ता, नियंत्रण और संरक्षण तकनीकों का कितना महत्व है। फार्म के प्रोप्राइटर सौरभ जंघेल व गोविंद जंघेल ने विद्यार्थियों को उपयोगी व वैज्ञानिक जानकारी दी। आधुनिक जैविक कृषि पद्धति, मशरूम उत्पादन तकनीक व पर्यावरण-अनुकूल खेती के महत्व को बताया। महाविद्यालय की ओर से आईक्यूएसी, कार्यक्रम के संयोजक सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र भागवत राम वर्मा, सहायक प्राध्यापक हिन्दी विभाग गवास्कर कौशिक, वनस्पति शास्त्र विभाग डॉ. तामेश्वर जायसवाल, वाणिज्य विभाग आकाश देवांगन सहित 50 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राज्यपाल डेका को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सु शांडिल्य ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins