मध्य प्रदेश

बेशकीमती हीरों की खोज: खदान में मेहनत करने वाली महिला की किस्मत चमकी

By Admin|19 Sep 2025, 10:11 AM
f X W

पन्ना 
पन्ना जिले में एक महिला मजदूर रचना गोलदार की किस्मत हीरे की चमक से बदल गई। उसने हजारा मुद्दा क्षेत्र में खदान लगाई और उसे 8 छोटे-बड़े हीरे मिले जिनमें से 6 जेम्स क्वालिटी के हैं जिनका कुल वजन 3.10 कैरेट है। सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट है। इन हीरों को हीरा कार्यालय में जमा कर दिया गया है जिनकी बाजारू कीमत लाखों में है।

Advertisement
Advertisement

कितना है हीरों का वजन?
वहीं हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि इन 8 हीरों में से 6 नग जेम्स क्वालिटी के हैं, जिनका कुल वजन 3.10 कैरेट है। इनमें सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट है।

अब होगी हीरों की नीलामी
इसके अलावा, दो हीरे ऑफ-कलर के हैं। ​इन सभी हीरों को महिला ने हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है और इन हीरो की बाजारू कीमत लाखों में बताई जा रही है। इन्हें आगामी नीलामी में रखा जाएगा। रचना की लगन और कड़ी मेहनत का फल मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  उज्जैन में महाकाल की दूसरी सवारी की भव्य तैयारी, 15 किलो के आभूषण-पोशाक में निकलेगी राजसी सवारी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins