मध्य प्रदेश

किसानों के लिए राहत, भावांतर योजना का मॉडल रेट आज बढ़कर 4077 रुपए हुआ

By Admin|12 Nov 2025, 3:33 PM
f X W

भोपाल

भावांतर योजना 2025 अंतर्गत  सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए बुधवार 12 नवंबर को 4077 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी।

मॉडल रेट में लगातार वृद्धि जारी रही। पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए तथा 11 नवंबर को 4056 रुपए प्रति क्विंटल  का मॉडल रेट जारी हुआ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  UP में शराब उत्पादन का बदलेगा तरीका, गन्ने के शीरे की जगह अनाज का होगा इस्तेमाल; प्रयागराज में खुलेगा नया बार

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins