छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन…

By kadwaghut|08 Oct 2026, 1:50 PM
f X W

राजनांदगांव । जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पात्र बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में एचपीवी टीकाकरण के लिए 10577 पात्र बालिकाओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरूद्ध अब तक 8315 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है एवं 2262 पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण शेष है। एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर सहित कुछ अन्य गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण बन सकता है।

किशोरावस्था में निर्धारित समय पर एचपीवी वैक्सीन लगवाने से भविष्य में एचपीवी संक्रमण से होने वाले कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के अभिभावकों से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अपनी बालिका का एचपीवी टीकाकरण करवाने की अपील की गई है। टीकाकरण के लिए जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल में नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : नए डीईओ अवकाश पर, दूसरे जिले के अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार!...

Related Articles

2

Back to top button