छत्तीसगढ़

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

By Admin|14 Jul 2026, 10:36 PM
f X W

पत्थलगांव

Advertisement
Advertisement

 टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की हत्या कर दी। हत्या के आरोपित जेठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला पत्थलगाँव थाना क्षेत्र के डूंगरजोर गाँव की है। पत्थलगांव के एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि डूंगरजोर निवासी आरोपित सुखसींग राठौर, सोमवार की सुबह, पड़ोस में रहने वाली नवीना राठौर के घर पहुंचा।

उस पर जादू टोना करके अपने स्वजनों को मारने का आरोप लगाते हुए, झगड़ा करने लगा। मृतिका नवीना ने आरोपित का विरोध किया।

इससे भड़के आरोपित सुखसींग ने पास में पड़े डंडे से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर में आए गंभीर चोट से नवीना राठौर की मौक़े पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पत्थलगांव पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई कर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वही, घटना को अंजाम देकर घर में छिपे हुए आरोपित सुखसींग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल का कहना है कि आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जाँच की जा रही है।
घर में बीमारी से हुई तीन मौत

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार आरोपित सुख सिंह राठौर के घर में बीते कुछ समय के दौरान उसकी माँ, भाई और नाती की बीमारी मौत हो गई थी। इन घटनाओ के लिए सुख सिंह, विधवा नवीना को जिम्मेदार ठहराता था और जादू टोना कर, सबको बीमार करने का आरोप लगाते हुए झगड़ा किया करता था।

READ ALSO  राजनांदगांव : नगर भ्रमण के बाद भगवान श्रीकृ़ष्ण ने किया नौका विहार ....

 

 

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins