छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : सड़क पर खोदे गए गड्ढे पर जानलेवा सड़क दुर्घटनाओं…

By lokesh sharma|03 Nov 2025, 11:06 AM
f X W

राजनांदगांव, दिल्लीराजहरा से मानपुर तक का नेशनल हाईवे हादसों का गवाह बन चुका है। बीते दो दिन में लगातार दो गंभीर सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर इस मार्ग की बदहाली और लापरवाही को उजागर कर दिया है।

अड़जाल और कमानसुर के बीच रिपेयरिंग कार्य के दौरान सड़क पर खोदे गए गड्ढे अब जानलेवा बन गए हैं। गुरुवार को सिवनी निवासी एक महिला इसी गड्ढे में बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। शुक्रवार को उसी स्थान पर एक अन्य बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। दोनों ही घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण एजेंसी ने मरम्मत के नाम पर जगह.जगह गड्ढे खोद दिए हैंए लेकिन चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए। रात के समय यह मार्ग और भी खतरनाक हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक इस हाईवे पर कई जान जा चुकी हैं और कई परिवारों के चिराग बुझ चुके हैं। बावजूद जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे। लोगों ने प्रशासन और एनएचएआई से सुधार कार्य कराने और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बिलासपुर के जेडी कार्यालय में सहायक संचालकों की संख्या बढ़ी, 3 पदों पर 7 अधिकारी पदस्थ

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button