छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : राज्य का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र बनने जा रहा है

राजनांदगांव, डोंगरगढ़ राज्य का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र बनने जा रहा है। राज्य गठन के बाद यहां की तस्वीर धीरे.धीरे बदलती जा रही है। मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ के अलावा अब यहां आचार्य विद्यासागर महाराज की भव्य समाधि स्थल तैयार की जा रही है।

चंद्रप्रभु का विशालकाय मंदिर भी चंद्रगिरी पर्वत पर बन रहा है। इसके अलावा गौतम बुद्ध की प्रतिमा वाले प्रज्ञा गिरी पर्वत पर भी विभिन्न निर्माण जारी है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत यहां 43 करोड़ रुपए की लागत से श्रीयंत्र का निर्माण किया गया है। यहां मेडिटेशन सेंटरए कैफेटेरिया बनाया गया है। एक तरह से यहां आध्यात्मिक इको सिटी की तर्ज पर निर्माण जारी है। आने वाले समय में यहां उम्मीद की जा रही है कि करीब 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालु सालाना पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button