छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ऑनर्स डिग्री वालों को पीजी में दाखिला, 27 तक मौका…

By kadwaghut|24 Aug 2026, 10:14 AM
f X W

राजनांदगांव| नई शिक्षा नीति के तहत ऑनर्स डिग्री उत्तीर्ण विद्यार्थियों के एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। दिग्विजय कॉलेज में ऐसे विद्यार्थियों को एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जा रहा है। प्रवेश की अंतिम तिथि 27 अगस्त है।

Advertisement
Advertisement

करीब दो महीने से प्रवेश को लेकर बनी असमंजस की स्थिति दूर होने से विद्यार्थियों को राहत मिली है। फैसले से वर्तमान बैच का एक शैक्षणिक वर्ष बचने के साथ आगामी बैच के विद्यार्थियों के लिए पीजी प्रवेश को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

प्रवेश को लेकर असमंजस की जानकारी मिलने के बाद दिग्विजय कॉलेज के छात्र युवा मंच के पदाधिकारियों ने मामले को उच्च स्तर पर उठाया था। कॉलेज अध्यक्ष बालकृष्ण कोमरे के नेतृत्व में छात्र युवा मंच की टीम ने मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कुलपति और सचिव को पत्र सौंपा था।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री ने दिखाई सख्ती, सरगुजा कलेक्टर से फोन पर सीधे की बात

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins