छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: पुलिस विभाग में तबादला, बदले गए थाना प्रभारी

By kadwaghut|28 Oct 2025, 11:04 PM
f X W

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में जिले के चार निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले एवं नवीन पदस्थापना की गई है।

जारी आदेश के अनुसार —

निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, जो पूर्व में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ के पद पर कार्यरत थे, उन्हें रक्षित केंद्र राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।

निरीक्षक संतोष कुमार जायसवाल, जो चौकी प्रभारी मोहारा थे, अब उन्हें थाना प्रभारी डोंगरगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

उप निरीक्षक सुबेंद्र कुमार खरे, जो थाना डोंगरगढ़ में पदस्थ थे, उन्हें चौकी प्रभारी मोहारा बनाया गया है।

वहीं उप निरीक्षक भागवत ठाकुर को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से स्थानांतरित कर थाना डोंगरगढ़ में पदस्थ किया गया है।

यह आदेश पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा जारी किया गया है।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : मोती तालाब में श्रद्धा और आस्था का संगम, उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सम्पन्न हुआ छठ महापर्व

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  भिलाई में साइबर अपराध पर पुलिस की कार्रवाई, म्यूल अकाउंट्स के जरिए ठगी करने वाले 7 आरोपी पकड़े गए

Related Articles

Back to top button