छत्तीसगढ़बलौदाबाजार ज़िला

CG : नाले में मिली महिला की लाश…

By lokesh sharma|28 Oct 2025, 3:47 PM
f X W

बलौदाबाजार . कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बुड़गहन में मंगलवार सुबह जमनइया नाले में महिला की लाश मिली है. पानी में पड़े रहने के कारण शव का अधिकांश भाग गल गया है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, आज सुबह ग्रामीणों ने नाले के किनारे एक महिला का शव देखा.

इसकी सूचना उन्होंने कोटवार के माध्यम से कोतवाली थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर ग्राम बुड़गहन पहुंची और जांच शुरू की. फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और यह स्पष्ट नहीं है कि शव कहां से आया. ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. वहीं पुलिस ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर महिला की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी : कलेक्टर पद्मिनी ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button