छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर 10 हजार का जुर्माना…

राजनांदगांव . लालबाग थाना पुलिस ने सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के तहत एमसीपी लगाकर संदिग्ध वाहनों और लोगों की सघन चेकिंग की। इस दौरान फरहद चौक डोंगरगांव रोड निवासी ठाकुर राम साहू (40) को अत्यधिक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वाहन जब्त किया और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

Related Articles

Back to top button