DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम पंचायत देवीनवागांव में 18 अगस्त को

By kadwaghut|30 Jul 2026, 3:33 PM
f X W

उत्तर बस्तर कांकेर , कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आमजनता की शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 18 अगस्त मंगलवार को नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत देवीनवागांव में आयोजित किया जाएगा। उक्त शिविर में ग्राम पंचायत बागडोंगरी, बिरनपुर, देवीनवागांव, मर्रामपानी, मारवाड़ी, सुरही, डुमरपानी, नावडबरी, थानाबोड़ी, बादल, कोचवाही और आंखीहर्रा के ग्रामीण शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement

शिविर में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने में कोई कठिनाई आ रही हो तो उसका समाधान भी शिविर में मौके पर किया जाएगा। कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर में जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के साथ ही मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की विभिन्न मांगों और समस्याओं का यथासंभव मौके पर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : फसल परिवर्तन से बढ़ा उत्पादन और मुनाफा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins