छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: पुलिस की कार्यवाही- शांतिभंग करने वाले बदमाश गिरफ्तार

By kadwaghut|21 Oct 2025, 8:46 PM
f X W

राजनांदगांव. पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तारतम्य में आज चौकी चिखली पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायत आवेदन पत्र की जांच दौरान आरोपी द्वारा अपने परिजनो को मेरे खिलाफ शिकायत आवेदन दिये हो कहकर लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट पर उतारू हो जाने के कारण शांति भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना पर बदमाश हरिलाल ठाकुर पिता लेखूराम उम्र 22 साल साकिन वार्ड नं. 06 रमन बाजार के पास चिखली जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया ।

क्षेत्र मे कानून शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाश, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. राजकुमार वर्मा, आर0 सुनील बैरागी, मिर्जा असलम, मनोज जैन, आदित्य सोलंकी एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी ...

Related Articles

Back to top button