छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : रायपुर के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत …

By kadwaghut|04 May 2026, 10:25 AM
f X W

बिलासपुर. सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई. मृतक की पहचान उमेश गिरी (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है. वह रायपुर के काशी राम नगर का निवासी था. उमेश गिरी ट्रेन से रायपुर से भोपाल जा रहा था. इसी दौरान रेलवे ब्रिज के पास वह ट्रेन से नीचे गिर गया. हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मृतक के पिता का नाम राजेश्वर गिरी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक कैसे ट्रेन से गिरा-यह दुर्घटना थी या किसी अन्य कारण से गिरा. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. हादसे की परिजनों को सूचना दे दी गई है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में रायपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन...

Related Articles

Back to top button