छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बिना इजाजत शहर में पोस्टर-बैनर चिपकाए तो जुर्माना…

राजनांदगांव . शहर की खूबसूरती बिगाड़ने वालों पर नगर निगम ने सत रुख अपनाया है। बिना अनुमति के सार्वजनिक संपत्तियों पर विज्ञापन लगाने वालों को अब भारी जुर्माना चुकाना पड़ेगा।

निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने 11 विज्ञापनकर्ताओं को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वे 24 घंटे के भीतर अवैध विज्ञापन हटाएं और रु 10,000 का जुर्माना निगम कोष में जमा करें।

शहर के बूढ़ासागर और रानीसागर की बाउंड्रीवॉल, लाईओवर के पिलर, बिजली के पोल, निजी भवनों की दीवारें और छतों पर कई विज्ञापन बिना अनुमति के चिपकाए गए थे। निगम ने इसे सरकारी संपत्ति का विरूपण माना है।

Related Articles

Back to top button