छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : आज मंत्री टंकराम वर्मा बीजेपी दफ्तर में सुनेंगे समस्या …

By kadwaghut|07 Aug 2026, 12:03 PM
f X W

रायपुर. भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज इस बार के सहयोग केंद्र अंतिम दिन है. शुक्रवार को सहयोग केंद्र में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहेंगे. जहां वह जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान का प्रयास करेंगे. यह भी पढ़े राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर रायपुर में राज्य स्तरीय भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस अवसर पर ‘कोशल फेब’ ब्रांड और ‘बिलासा’ लोगो का शुभारंभ करेंगे. साथ ही इन्वेंटरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर, बुनकर डायरेक्टरी और टाई-डाई पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी करेंगे. कार्यक्रम में 935 मेधावी विद्यार्थियों को 81.83 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. वहीं 17 वरिष्ठ बुनकरों को सम्मान राशि, 8 उत्कृष्ट बुनकरों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार, 49 बुनकरों को आवास निर्माण के लिए 1.22 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता तथा 5 बुनकर समितियों को भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की जाएगी. इसके अलावा 85 बुनकरों को उन्नत उपकरण, रेशम कृषकों को आर्थिक सहायता, हस्तशिल्पियों को टूल-किट और जशपुर के गोरिया गांव में ग्लेजिंग यूनिट के लिए 2.86 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी जाएगी.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश, ‘मैं मांझी की बेटी हूं’

Related Articles

Back to top button