छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे….

By kadwaghut|07 Oct 2025, 9:41 PM
f X W

राजनांदगांव। (07 अक्टूबर 2025) – चौकी चिखली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था। पुलिस ने आरोपी सुरज वाहने पिता एधन वाहने उम्र 27 वर्ष निवासी झोपड़पट्टी वार्ड नं. 06 चिखली को पकड़कर उसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

Advertisement
Advertisement

इसके अलावा, शांति व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत चिखली पुलिस ने एक अन्य बदमाश नेमीचंद देवांगन पिता उधोराम देवांगन उम्र 43 वर्ष निवासी मोतीपुर दीवानटोला को भी गिरफ्तार किया है। उस पर आवेदकों व गवाहों से विवाद कर शांति भंग करने और अपराध की संभावना पैदा करने का आरोप है। उसके खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु बदमाशों, गुण्डों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई सहित चिखली चौकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  युवाओं के कौशल विकास पर जोर, वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा- हुनर से निखरेगी नई पीढ़ी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins