छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

बैक अध्यक्ष सचिन बघेल के कार्यकाल खत्म होने से पहले ‘नई जिम्मेदारी’ पर अटकलें

By kadwaghut|07 Oct 2025, 2:06 PM
f X W

राजनांदगांव।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन बघेल को हाईकोर्ट से राहत मिलने अदालत के आदेश के बाद वे पुनः अध्यक्ष पद पर बहाल हो गए थे उनके साथ ही बैंक के 12 निर्वाचित संचालक मंडल सदस्य भी अपने पदों पर लौट आए थे।

कांग्रेस शासनकाल में बघेल को पद से हटाकर नवाज खान को अध्यक्ष बनाया गया था। इसे सचिन बघेल ने अदालत में चुनौती दी थी। अदालत के आदेश की प्रति लेकर उन्होंने बैंक में पहुंचकर औपचारिक उपस्थिति दर्ज कराई पद लिया था.


बघेल ने कहा था कि उन्हें कार्यकाल पूरा करने से रोका गया था, लेकिन अब न्याय मिला है। भाजपा कार्यकर्ताओं व किसानों ने बघेल की वापसी पर खुशी जताई और बधाई दी थी।

अब चर्चा इस बात की है कि बघेल का कार्यकाल अगले सप्ताह समाप्त हो रहा है। ऐसे में क्या वे फिर से अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे या सरकार कलेक्टर को बैंक का अध्यक्ष बनाएगी। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि पार्टी नेतृत्व उन्हें किसी नए महत्वपूर्ण पद से सम्मानित कर सकता है या वे सगठन का दायित्व निभायेगे. जब इस संबंध में सचिन बघेल से उनकी प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : दिनभर रिमझिम, धान की फसल झुकी, आज भी स्कूलों में छुट्टी...

Related Articles

2

Back to top button