Uncategorized

राजनांदगांव : कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र उपरवाह का किया आकस्मिक निरीक्षण

By kadwaghut|30 Oct 2025, 9:03 PM
f X W

– बच्चों की उपस्थिति कम होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
– आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे महिलाओं से की बातचीत
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम उपरवाह के आंगनबाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री यादव ने आंगनबाड़ी केन्द्र में 22 बच्चों की जगह कम बच्चे उपस्थित पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए आंबनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नन्हे बच्चों से आंगनबाड़ी केन्द्र में दिए जाने वाले गरम भोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने के लिए कहा। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र के रसोई रूम एवं स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में साफ-सफाई रखने के लिए कहा। कलेक्टर श्री यादव ने आंगनबाड़ी केन्द्र में पहुंचे महिलाओं से चर्चा कर आंगनबाड़ी केन्द्र से मिलने वाला रेडी-टू-ईट एवं गरम भोजन की जानकारी ली।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सौंफ के स्वाद में छिपी खासियत, जानें फायदे और इस्तेमाल के आसान तरीके ..

Related Articles

Back to top button