छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव:  चलती ट्रक में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

By kadwaghut|27 Sep 2025, 3:03 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। ग्राम तिलई के पास शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। कबाड़ी सामान से भरी एक ट्रक अचानक आग की लपटों में घिर गई। ट्रक से धुआं और लपटें उठती देख राहगीरों के साथ ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। पानी डालकर और स्थानीय संसाधनों की मदद से उन्होंने आग को फैलने से रोक दिया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर देर हो जाती तो आसपास तक आग फैल सकती थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें: Rajnandgaon: मां बम्लेश्वरी दर्शन कर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : बढ़ा भरोसा : 3,611 हेक्टेयर ज्यादा रकबा में बीमा…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins