Uncategorized

Rajnandgaon: महाकाल चौक पर मौत को न्योता देती सीढ़ी ! हादसे के इंतज़ार में जिम्मेदार विभाग ….

By kadwaghut|07 Jan 2026, 9:37 PM
f X W

राजनांदगांव। शहर के व्यस्ततम महाकाल चौक पर टेंट हाउस द्वारा सड़क के बीचो-बीच रखी गई लोहे की सीढ़ी अब आम लोगों के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। दिन हो या रात, तेज़ रफ्तार दोपहिया और चारपहिया वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क पर पड़ा यह अवरोध किसी भी वक्त गंभीर हादसे को दावत दे सकता है।

Advertisement
Advertisement

आसपास के लोगों का कहना है कि अंधेरे में यह सीढ़ी साफ़ दिखाई नहीं देती है जिसके चलते कई वाहन चालक अचानक सामने आने पर संतुलन खो बैठते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। हैरानी की बात यह है कि इतना स्पष्ट खतरा होने के बावजूद यातायात विभाग, पुलिस एवं नगर निगम प्रशासन की नजर अब तक नहीं पड़ी, या यूं कहें कि सब कुछ किसी बड़े हादसे या चोरो के लिए व्यवस्था करने के लिए सीढ़ी रखी गई है‌?

चौक पर रोज़ाना पैदल चलने वाले राहगीर, महिलाएं और बुजुर्ग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन किसी की जान जाने के बाद ही कार्रवाई करेगा?

स्थानीय निवासीयों ने मांग की है कि सड़क पर रखे गए इस खतरनाक अवरोध को तुरंत हटाया जाए और जिम्मेदार टेंट हाउस के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि किसी निर्दोष की जान खतरे में न पड़े।

गौरतलब हो की कुछ दिन पूर्व मानव मंदिर चौक में चोरी की धटना सामने आई थी जिसमें चोरों द्वारा सीढ़ी का इस्तेमान किया गया था,

अब देखना यह है कि प्रशासन समय रहते जागता है या फिर किसी अनहोनी के बाद ही कुंभकर्णी नींद टूटेगी।

READ ALSO  राजनांदगांव : टीईटी की अनिवार्यता उचित नहीं है : अनीस…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins