छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : इंडियन चैलेंजर्स कप में संस्कारधानी के खिलाड़ियों का दम, 11 पदक जीते…

By lokesh sharma|07 Aug 2026, 11:15 AM
f X W

इंडियन चैलेंजर्स कप अंतरराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता-2026 में राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक जीतकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया।

Advertisement
Advertisement

प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 8 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता 31 जुलाई से 2 अगस्त तक नेताजी इंडोर स्टेडियम, कोलकाता में शेईशिनकाई शितोरियू कराते डू फेडरेशन और कराते डू एसोसिएशन बंगाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। इसमें 9 देशों के 8900 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ टीम ने राज्य प्रमुख एवं टीम कोच सेन्सई शशांक गुप्ता के नेतृत्व में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

राजनांदगांव के विजेता खिलाड़ी अपने प्रशिक्षक सेन्सई कमल पूजन के साथ महापौर मधुसूदन यादव से मिले और अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी। महापौर ने खिलाड़ियों का पदक पहनाकर सम्मान किया तथा भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

पदक विजेता खिलाड़ियों में काजल यादव स्वर्ण (कुमिते), लवयांस लहरी 1 स्वर्ण, 1 कांस्य (काता, कुमिते), कैटरीयल दान 1 रजत, 1 कांस्य (काता, कुमिते), आदित्य राज देवांगन कांस्य (काता), अर्नव साहू 2 कांस्य (काता, कुमिते), थलेश्वरी मेश्राम कांस्य (कुमिते), पलक नेमा 2 कांस्य (काता, कुमिते) शामिल हैं। सभी खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से तुलसीपुर में वरिष्ठ कराते प्रशिक्षक सेन्सई कमल पूजन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  कलेक्टर लंगेह ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins