छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : रायपुर के शिवम का SDRF ने ढूंढ निकाला शव…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 3:43 PM
f X W

दुर्ग/रायपुर । दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलूद भाटापारा नहर में बहे 17 वर्षीय बालक शिवम यादव का शव दूसरे दिन SDRF टीम ने बरामद कर लिया। राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) दुर्ग की टीम ने लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार सुबह नहर से शव बाहर निकाला। मृतक शिवम यादव रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र का रहने वाला था। वह कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सेलूद भाटापारा पहुंचा था। इसी दौरान नहर के तेज बहाव की चपेट में आने से वह पानी में बह गया।

सूचना मिलते ही पहुंची SDRF टीम जानकारी के अनुसार 12 सितंबर 2026 को थाना उतई क्षेत्र के सेलूद भाटापारा स्थित नहर में एक बालक के बहने की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर SDRF दुर्ग की टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने नहर के गहरे जलस्तर और तेज बहाव के बीच खोजबीन अभियान शुरू किया। दिनभर SDRF जवानों ने पानी के अंदर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश अभियान चलाया, लेकिन पहले दिन सफलता नहीं मिल सकी। सुबह फिर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन घटना के दूसरे दिन 13 सितंबर की सुबह SDRF टीम ने एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुबह करीब 5:30 बजे से शुरू किए गए अभियान के दौरान टीम को सफलता मिली और शिवम यादव का शव नहर से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया।

READ ALSO  CG में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 18 IPS अधिकारियों की नई पोस्टिंग; अमन और अजय कुमार को जिम्मेदारी

इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए शव को थाना उतई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे से परिवार में पसरा मातम 17 वर्षीय शिवम यादव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शिवम खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आया था, लेकिन अचानक हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। स्थानीय लोगों के अनुसार नहर में पानी का बहाव काफी तेज था, जिसके कारण बचाव कार्य में भी SDRF टीम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई SDRF टीम द्वारा शव बरामद करने के बाद उसे थाना उतई पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा पंचनामा और अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान शिवम यादव, उम्र 17 वर्ष, निवासी गुढ़ियारी रायपुर के रूप में हुई है। घटना स्थल सेलूद भाटापारा नहर, थाना उतई, जिला दुर्ग बताया गया है। इस हादसे ने एक बार फिर जल स्रोतों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जाती है कि बारिश के मौसम में नहर, नदी और जलाशयों के आसपास सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button