छत्तीसगढ़बलौदाबाजार ज़िला

CG : हादसा, हत्या या आत्महत्या? रेलवे ट्रैक पर सिर कटा शव मिलने से हड़कंप…

By kadwaghut|16 Aug 2026, 2:04 PM
f X W

बलौदा बाजार , भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी खैरताल मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर देर रात एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू की।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान दीनदयाल रजक, उम्र करीब 28 वर्ष, के रूप में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और वह किस ट्रेन की चपेट में आया। घटना के पीछे की वास्तविक वजह भी अभी सामने नहीं आई है। भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : सेवा, परिश्रम और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की यात्रा : धरमलाल कौशिक…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins