DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश

By lokesh sharma|24 Sep 2025, 11:27 AM
f X W

सेवा पखवाड़ा में निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस कैंप का सफल आयोजन

रायपुर, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम हर वर्ष 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना, जन-जागरूकता फैलाना और सामाजिक सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देना है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलता हैै। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत खोडरी में लर्निंग लाइसेंस कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह विशेष अभियान परिवहन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी एवं पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। कैंप का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और लर्निंग लाइसेंस प्रक्रिया को सरल एवं सुलभ बनाना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवाओं ने भाग लेकर कैंप का लाभ उठाया। आवेदकों को मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए और उन्हें ट्रैफिक नियमों से जुड़ी जानकारियां भी प्रदान की गईं। 

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने कहा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है। नियमों का पालन केवल कानून के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे खुद नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। 

उल्लेखनीय है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जिले में लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित किए जाएंगे। 24 सितम्बर को शासकीय आईटीआई गौरेला, 25 सितम्बर को पंडित माधवराव सप्रे महाविद्यालय गौरेला एवं मेढ़ुका शिक्षा महाविद्यालय मरवाही, 26 सितम्बर को नवीन कन्या महाविद्यालय गौरेला, 26 सितम्बर को डॉ. भंवर सिंह महाविद्यालय पेण्ड्रा एवं वीरांगना दुर्गावती कन्या महाविद्यालय मरवाही, 29 सितम्बर को शासकीय आईटीआई मरवाही एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज मरवाही में कैंप आयोजित किए जाएंगे।

READ ALSO  CG : रायपुर में मामूली विवाद के बाद जानलेवा हमला, कोर्ट ने वीरेंद्र बिसेन को सुनाई 7 साल की सजा ...

कैंप में परिवहन विभाग और पुलिस टीम द्वारा आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया। लर्निंग लाइसेंस शुल्क एक प्रवर्ग के लिए 206 रूपये, दो प्रवर्ग के लिए 356 रूपये एवं सुविधा केंद्र शुल्कः 100 रूपये अलग से निर्धारित है। स्थायी लाइसेंस आवेदन शुल्क एक प्रवर्ग के लिए 750 रूपये एवं दो प्रवर्ग के लिए 1050 रूपये देय होगा। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा एवं थाना प्रभारी गौरेला सौरभ सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button