छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: देर रात जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर जितेंद्र यादव, मरीजों से जाना हाल—बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के दिए निर्देश

By kadwaghut|04 May 2026, 1:21 AM
f X W

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव ने देर रात अचानक जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय सहित नवजात शिशु एवं मातृत्व अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर यादव रात लगभग 12:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और गर्भवती माताओं से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में तैनात डॉक्टरों, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ से भी चर्चा की।

कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मरीजों को बेहतर उपचार और समय पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल को लेकर अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की।

इस दौरान कलेक्टर जितेंद्र यादव ने एमओ और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि आम लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।

कलेक्टर के देर रात अचानक निरीक्षण से अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ में सक्रियता देखी गई। वहीं मरीजों और परिजनों ने भी अस्पताल में बेहतर व्यवस्था की उम्मीद जताई है।

इसी बीच पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री ने मामले को गंभीर बताते हुए क्षेत्रीय विधायक से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में तीन गर्भवती माताओं की डिलीवरी का समय निकल चुका है, लेकिन ऑन ड्यूटी डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं हैं। शास्त्री ने इसे मां और नवजात की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से तुरंत मामले को संज्ञान लेने की अपील की है।

READ ALSO  आशीर्वाद का दीया’ बना विश्व रिकॉर्ड का साक्षी
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins