छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनसामान्य की समस्याएं

By kadwaghut|23 Dec 2025, 8:18 PM
f X W

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर द्वय सीएल मारण्कडेय और प्रेमप्रकाश शर्मा ने सुशासन सप्ताह के तहत कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को तत्परतापूर्वक सुना। अपर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, आधार कार्ड अपडेशन, त्रुटिसुधार, सीमांकन, ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्त करने, नवीन राशन कार्ड बनवाने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जन्माष्टमी के दिन बंद रहेंगीं मांस-मटन की दुकानें ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins