छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG: प्रशिक्षु आईएफएस ऑफिसर्स को मिली पहली पोस्टिंग, दी गई अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By kadwaghut|03 Aug 2026, 10:05 PM
f X W

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वर्ष 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रशिक्षण अवधि के लिए राज्य के विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (SDO Forest) के पद पर तैनात किया गया है।

Advertisement
Advertisement

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें यथास्थिति उसी उप वनमंडल में पदस्थ किया जाएगा। इस संबंध में विभाग के विशेष सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

  • कुनाल मिश्रा – उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर (वनमंडल सरगुजा)
  • मृगजा जालिंदर यादव – उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा (वनमंडल कटघोरा)
  • परख सारडा – उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा (वनमंडल सुकमा)
  • प्रीति यादव – उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर (वनमंडल नारायणपुर)
  • यशस्वी मौर्य – उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव (वनमंडल राजनांदगांव)

विभाग के अनुसार यह पदस्थापना केवल प्रशिक्षण अवधि के लिए प्रभावी रहेगी। फील्ड ट्रेनिंग के दौरान अधिकारी संबंधित वनमंडलों में कार्य का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे, जिसके बाद उन्हें उसी उप वनमंडल में नियमित रूप से पदस्थ किया जाएगा।

यहां देखें पूरी लिस्ट

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी प्रशिक्षु अधिकारियों की पदस्थापना का विस्तृत विवरण उपलब्ध है। संबंधित अधिकारी विभाग की ओर से जारी आधिकारिक सूची में अपना नाम और पदस्थापना स्थल देख सकते हैं।

READ ALSO  बिजली नहीं, क्लासेस की भी दिक्कत! छात्राओं ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर उठाई आवाज
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins