छत्तीसगढ़

CG : सरगुजा सांसद व महापौर ने मैराथन दौड़ को दिखाई हरी झंडी…

By lokesh sharma|22 Sep 2025, 10:37 AM
f X W

अम्बिकापुर । सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान थीम पर जन-जागरूकता हेतु आज मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को सांसद चिंतामणि महाराज एवं नगर पालिक निगम महापौर मंजूषा भगत ने लरंग साय चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मिनी मैराथन प्रतापपुर चौक होते हुए गांधी स्टेडियम में संपन्न हुई। स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि नशा विनाश की जड़ है, यह न केवल व्यक्ति बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। सामूहिक प्रयासों से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है। महापौर भगत ने कहा कि नशा शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। इसके कारण सड़क दुर्घटनाएं, अपराध और पारिवारिक विवाद बढ़ते हैं, इसलिए जन-जागरूकता फैलाना आवश्यक है।

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक व्ही.के. उके ने नशा मुक्ति से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक, पुलिस विभाग तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में तहसीलदार अंबिकापुर उमेश्वर बाज, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक रामकुमार सिंह, शिक्षक-प्राध्यापक, व्यायाम शिक्षक एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन उप संचालक व्ही.के.उके द्वारा किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  रायगढ़ जिले के लोगों को मिलेगी राहत, घरघोड़ा में हर सप्ताह लगेगी कलेक्टर की कैम्प कोर्ट

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button