advertisement
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाला सौतेला पिता गिरफ्तार

डोंगरगढ़ पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीते तीन साल से अपनी सौतेली बेटी के साथ हैवानियत कर रहा था। किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी भी देता था। डोंगरगढ़ पुलिस ने बताया कि भगत सिंह चौक निवासी 31 वर्षीय मोहसीन खान के खिलाफ उसकी सौतेली बेटी ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि उसकी मां रोज काम पर चली जाती थी, जिसके बाद मोहसीन उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म करता था। आरोपी की यह हरकत बीते तीन साल से जारी थी। लगातार उसे डरा धमकाकर छेड़खानी और गलत हरकतें करता रहता था। लेकिन जान से मार देने की धमकी के चलते पीड़िता कुछ भी बताने की हिम्मत नहीं करती थी। पीड़िता ने अपने बहन और मां को भी हो रही हरकतों की जानकारी दी थी, लेकिन वह भी मोहसीन के डर से कोई कदम नहीं उठा रहे थे। जिसके बाद तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत की और अपनी चाची को पूरे मामले की जानकारी दी। तब जाकर मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने तत्काल आरोपी मोहसीन को गिरफ्तार किया।

Ro No. 13121/ 6 Ro No. 13119/ 8
Ro No. 13121/ 6
Ro No. 13119/ 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button