छत्तीसगढ़

मोहला : सीएचसी मोहला में मरीजों व बच्चों को फल बांटे …

By kadwaghut|09 May 2026, 1:39 PM
f X W

मोहला| मोहला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्ल्ड रेडक्रॉस डे पर पर रेडक्रॉस समिति के द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के राज्य प्रतिनिधि संजय जैन, सचिव डॉ. विजय खोबरागाड़े, उप सभापति सरस्वती, लता साव, हेमा साहू, उतरा निषाद, अब्दुल खलीक जानू, सलीम रौजनी व अन्य सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

फल वितरित कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम के दौरान एनआरसी की बच्चों व आईपीडी वार्ड में भर्ती मरीजों को भी फल वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, अस्पताल सलाहकार स्टाफ व रेडक्रॉस समिति के सदस्य उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : जवानों ने की सफाई, 15 दिन चलेगा अभियान…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins