मध्य प्रदेशराज्‍य

‘हर बुजुर्ग पूजनीय है’— कैलाश सारंग जयंती पर विश्वास सारंग ने मनाया मातृ-पितृ दिवस, किया सम्मान

By Admin|02 Jun 2026, 9:56 PM
f X W

भोपाल

Advertisement
Advertisement

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद ब्रह्मलीन  कैलाश सारंग जी की जन्मतिथि पर मंत्री सहकारिता मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग जी के निवास 74 बंगले पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय महासभा मध्य भारत इकाई की प्रादेशिक व जिला इकाई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ इसके उपरांत जवाहर चौक सॉरी रोशनपुरा चौराहे पर शरबत का वितरण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिसमें कर सेवा के रूप में सामाजिक बंधुओं के साथ सहकारिता तथा खेलकूद व युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने भी राहगीरों को शरबत का वितरण किया। 

इसके उपरांत नरेला क्षेत्र में विशाल बड़ी संख्या में वृद्ध जनों के जोड़ों के पांव पखहर कर  सारंग में उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया कि हर बुजुर्ग माता-पिता हमारे लिए पूजनीय है जिनके लालन-पालन और सुसंस्कारों से हमारे चरित्र एवं भविष्य का निर्माण होता है इसलिए प्रतिवर्ष में इस दिवस को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मानता हूं और सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास भी करता हूं। समस्त प्रदेश सहित पूरे भारत वर्ष में सेवा दिवस के रूप में माननीय सारंग की जयंती मनाई गई मध्य भारत में प्रत्येक जिले में प्रदेश अध्यक्ष सुनील वास्तव के के आवाहन पर प्रत्येक तहसील जिले में श्रद्धा के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
चित्रांश समाज भोपाल के २२ क्षेत्रीय संगठनों नेबागमुगालिया, एमपी नगर, लालघाटी चौराहे, सोमवारा ,आई बी डी कोलार पर समाज के एक अनेक वृद्ध जोड़ों का भी सम्मान किया। 

READ ALSO  मध्यप्रदेश की बेटी अब विश्व मंच पर दिखाएगी दम

इन आयोजनों में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अजय वास्तव नीलू  सुनील वास्तव  बृजेश वास्तव अवंतिका सीजेपी व्यौहार आरती सारंग उपासना सारंग त्यागी  दिनेश सक्सेना  अभय प्रधान  चंद्रेश सक्सेना  महेन्द्र वास्तव  व्योम खरे  प्रमोद वास्तव  राजकुमार वास्तव,संजीव वास्तव ,अभिषेक वास्तव,मनीषवास्तव,दिनेश सक्सेना,सुरेश वास्तव, अनिल वास्तव  दिनेश वास्तव  सौरभ कुलश्रेष्ठ अमोल सक्सेना विश्वनाथ भटनागर आशीष वास्तव,ओपी वास्तव, विनय सक्सेना मीना अरुण वास्तव यशवीर सिंह आलोक वास्तव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुगंत एवं जन समुदाय उपस्थित रहा। 

आज इस अवसर पर होशंगाबाद कायस्थ मंडल नगरीय क्षेत्र द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पांच वृद्ध जोड़ों का सम्मान किया गया,  इस अवसर पर डॉ शशि के सी वास्तव, डा मनीषा वास्तव, मती ऊषा पीके वास्तव, मती शीला वास्तव, कुसुम आरबी सक्सेना,  अरूण वास्तव, मती सोमरक्षिति अष्ठाना साधना डीके वास्तव, लता डीके वास्तव नीरा एमके भटनागर नीना नरेश सक्सेना अनु सुधीर वास्तव वंदना अभय प्रधान मती शैफालिका वास्तव मती वंदना शेखर वर्मा,  मनीष भटनागर  हरिओम भटनागर योगेन्द्र वास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins