छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: ब्लू डाईमंड सिटी में तीन घरों में चोरी, बाइक-स्कूटी और आभूषण ले उड़े चोर

By kadwaghut|18 Sep 2025, 2:49 PM
f X W

राजनांदगांव 18 सितम्बर 2025 । शहर के मोहारा रोड स्थित ब्लू डाईमंड सिटी में देर रात करीब 2 से 3 बजे की बीच चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने कॉलोनी के तीन घरों को निशाना बनाते हुए आभूषण, नगदी, बाइक और स्कूटी पार कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

जानकारी के अनुसार डॉक्टर प्रकाश भालेराव के घर से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी सामान चोरी हुआ। घटना के समय डॉक्टर और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था। चोरों ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी से आभूषण सामान एवं 3 लाख से अ​धिक का कैश निकाल ले गए। जब कॉलोनीवासियों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा, जहां सामान बिखरा पड़ा था।

इसी रात चोरों ने राजेश करंडे और प्रकाश देशमुख के घर को भी निशाना बनाया। यहां से चोरों ने पल्सर मोटरसाइकिल और एक स्कूटी चोरी की। जबकि एक अन्य घर में चोरी की कोशिश असफल रही। कॉलोनीवासियों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से अज्ञात व्यक्तियों की आवाजाही कॉलोनी में देखी जा रही थी।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढे: Rajnandgaon: संस्कारधानी गरबा उत्सव समिति का बड़ा फैसला – शिवनाथ वाटिका गरबा में नहीं बजेगा डीजे, पारंपरिक अंदाज़ में होगा Biggest Garba Event

देखे वीडियों

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  रायपुर में गांधी-शास्त्री जयंती की खास पहल, ‘प्रयास’ पत्रिका-पुस्तक ‘तारुण्य वार्ता’ और वेबसाइट का लोकार्पण

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins