मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी का इंदौर आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

By Admin|17 Sep 2025, 2:55 PM
f X W

 इंदौर 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से बुधवार को इंदौर पहुंचे, जहां उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। इंदौर एयरपोर्ट पर राज्य सरकार की ओर से स्वागत के लिये मनोनीत मिनिस्टर इन वेटिंग जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी का महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी और सुकविता पाटीदार, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड़ तथा महेंद्र हार्डिया, मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी कैलाश मकवाना सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भी आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी इंदौर से धार जिले के भैंसोदा के लिये हैलीकाप्टर से रवाना हुए। 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मध्यप्रदेश में फिल्म शूटिंग को मिलेगा बढ़ावा? रश्मिका-विजय से मिले CM मोहन यादव, निवेश पर भी चर्चा

Related Articles

Back to top button