छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : हॉस्टल से 15 लैपटॉप चोरी, CCTV में नजर आया चोर, तलाश कर रही पुलिस …

By kadwaghut|12 May 2026, 11:53 AM
f X W

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक चोरी की बड़ी घटना सामने आई है, यहां IIIT में करीब 15 लैपटॉप चोरी हो गए हैं। घटना के बाद पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना राखी थाना क्षेत्र का है। जहां नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से करीब 15 लैपटॉप चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी छात्र एग्जाम देने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान शातिर चार हॉस्टल में काम करने के बहाने से घुस गया और लैपटॉप चोरी कर लिया। घटना के बाद अब शातिर चोर का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें वो लैपटॉप चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल घटना की शिकायत राखा थाना को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है और जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लेगी।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins