छत्तीसगढ़

सूरजपुर : प्रतापपुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन कर रहे 04 वाहनों को किया गया जब्त

By Admin|13 Sep 2025, 4:39 PM
f X W

सूरजपुर

प्रतापपुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती बरतते हुए राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।  टीम ने अवैध रूप से गौण खनिज (रेत, मुरुम आदि) का परिवहन कर रहे चार वाहनों को जब्त किया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  
कार्यवाही के दौरान वाहनों से खनिज परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। दस्तावेजों के अभाव में खनिज अधिनियम के तहत  वाहनों को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही संबंधित वाहन मालिकों एवं चालकों पर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : 210 करोड़ की पेयजल योजना के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं, लोग परेशान...

Related Articles

Back to top button